Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दूराष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता, कालीबाबा का रहस्यमय काठमाडौं आगमन

 

kali-baba.png-1काठमाडौं । सावन २९ । धार्मिक क्षेत्र में लोकप्रिय कालीबाबा पशुपतिनाथ का दर्शन करने के लिए काठमान्डौ आकर लौट चुके कैं । सावन २८ गते साँझ भारत के हरियाणा से आकाशमार्ग द्वारा काठमाडौं आकर बाबा शनिवार पशुपतिनाथ भगवान का दर्शन कर उसी दिन अपरान्ह भारत के लिए प्रस्थान कर गए ।

काठमाडौं में वो कमलपोखरी अग्रवालभवन में रुके थे । शनिवार अग्रवालभवन में सुबह से बडी सँख्या में बाबा के भक्तजनों भीड लगी थी । हिन्दूराष्ट्र कायम करने और अन्य विषय में समय समय पर मा अभिव्यक्ति देते हूए और विभिन्न याज्ञिक अनुष्ठान समेत सम्पादन करते हुए बाबा ने इस बार भी हिन्दूराष्ट्र कायम होने से कोई नहीं रोक सकता कहा है । पत्रकारों के साथ बात चीत करते हए बाबा ने कहा ‘हिन्दूधर्म का विरोध करने वाले , स्वयं गिरते जा रहे हैं । अगर उन्होंने कपट की नीति नहीं छोडी तो वो कभी उपर नहीं उठ सकेंगे । उनकी दुर्दशा होती रहेगी । राजनीति करने वाले देश के भौतिक विकास के विषय में चिन्ता करें धर्म क्षेत्र के बिषय में निर्णय धार्मिक क्षेत्र के अधिकारियों से पूछकर करना चाहिए । अगर विदेशियों के प्रलोभन में पड कर कोई कदम उठाएँगे तो असफल ही होंगे ।

यह भी पढें   नेपाल के सोलुखुम्बु में गुम्बा (बौद्ध मठ) भवन का संयुक्त शिलान्यास

अपनी यह यात्रा पूरी तरह धार्मिक होने की बात उन्होंने क ीऔर किसी भी अन्य विषउ पर टिप्पणी करने से इनकार किया । हिन्दू राष्ट्र के अभियानियों को उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के अभियान में लगे रहने के लिए कहा यह बात बाबा के दर्शन के लिए अग्रवाल भवन में पहुँचे शब्द चिन्तन संरक्षण मण्डल के संरक्षक सदस्इ दीपक सुवेदी ने न्यूज टीम को बताया । दर्शन के लिए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के अभियन्ता भरतजङ्गगम, बृहत् सनातन हिन्दू मोर्चा के संयोजक हरिबोल भट्टराई, धर्मराज बराल, अभियान टाईम्स के प्रधानसम्पादक छायाचन्द्र भण्डारी, सगरमाथा टेलिभिजन के सञ्चालक निर्मल गुरुङ्ग आदि पहुँचे हुए थे ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – नार्वे को पराजित करते हुए इंग्लैंड का सेमिफाइनल में प्रवेश

पिछले समय में जबतक हिन्दू राष्ट्र नहीं होगा तबत क नेपाल यात्रा में नहीं आऊँगा काली बाबा की इस धार्मिक यात्रा में विशेष रहस्य छुपे होने की आशंका की जा रही है । बाबा के आगमन से हिन्दू राष्ट्र चाहने वाले आशान्वित दिख रहे हैं । बाबा ने कहा है कि वो बहुत जल्द फिर नेपाल आएँगे । बाबा के इस आगमन से एक रहस्य का वातावरण दिख रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *