Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सी.के. राउत ने संसदीय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की

 

काठमांडू, चैत २ – जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीके राउत ने संसदीय राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा की है । लेकिन उन्होंने बताया कि वो ‘संघर्ष की राजनीति’ जारी रखेंगे । उन्होंने सामाजिक संजाल फेसबुक में लिखा है कि ‘संसदीय राजनीति से संन्यास ले रहा हूँ, लेकिन संघर्ष की राजनीति जारी रखूँगा । पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए जबतक मेरी आवश्यकता रहेगी मैं उसका नेतृत्व करुँगा ।
मैं सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करना चाहता हूँ कि – मैं संसदीय (पद की) राजनीति से दूर जा रहा हूँ लेकिन इसका यह मतलब हरगिज नहीं है कि मैं राजनीति से गायब हो रहा हूँ ।
उन्होंने आगे लिखा है कि – “मैं राजनीति में सक्रिय रहूंगा, अपने सिद्धांतों और एजेंडा को आगे बढ़ाता रहूंगा और लोगों के लिए लड़ता रहूंगा । लोगों की सेवा करता रहूंगा ।”
सिके राउत नेतृत्व की जनमत पार्टी २०७९ साल के प्रतिनिधिसभा सदस्य और प्रदेश सभा सदस्य के निर्वाचन से उभरी एक पार्टी है ।

यह भी पढें   प्रेम मनुष्य के जीवन का वह आधार है, जिसकी कोई सीमा नहीं : बिमल सरार्फ

उस समय जनमत पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनी थी । प्रत्यक्ष में अध्यक्ष राउत स्वयं चुनाव में विजय हुए थे । समानुपातिक में थ्रेस होल्ड हटाकर जनमत पार्टी ने पाँच सांसद सीट प्राप्त किया था । लेकिन २०८२ फागुन २१ के चुनाव में जनमत पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली ।
सप्तरी–२से चुनाव में प्रतिस्पर्धा कर रहे अध्यक्ष राउत रास्वपा के रामजी यादव से पराजित हुए । जनमत पार्टी प्रत्यक्ष से भी कोई सीट नहीं जीत पाई । यहाँ तक कि समानुपातिक से भी थ्रेस होल्ड नहीं कट पाया । अध्यक्ष राउत ने कहा है कि अब वो संसदीय राजनीति से दूर रहेंगे लेकिन पार्टी को आगामी निर्वाचन के लिए तैयार करने का काम करते रहेंगे ।

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने न्यूयॉर्क पहुंचे प्रधानमंत्री बालेन शाह, जलवायु परिवर्तन पर देंगे नेपाल का पक्ष

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com