दुबई में एयरपोर्ट रोड और एयरपोर्ट टनल अस्थायी रूप से बंद
काठमांडू, चैत २ – दुबई पुलिस ने एयरपोर्ट रोड और एयरपोर्ट टनल को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है ।
पुलिस ने चालकों से आग्रह किया है कि जब तक ऑपरेशन हो रहे हैं तब तक के लिए वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
इससे पहले, दुबई मीडिया कार्यालय ने बताया था कि नागरिक सुरक्षा टीमों ने दुबई अंतरराष्ट्रीय विमान स्थल के पास एक ईंधन टैंक के पास लगी आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया था ।
इससे पहले भी दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमान स्थित इंधन टैंक के पास ही ड्रोन आक्रमण हुआ था । दुबई मीडिया कार्यालय ने बताया कि सोमवार हुए ड्रोन आक्रमण से विमानस्थल के पास रहे ईधन की टैंकों में आग लग गई थी । बाद में आग पर काबू पा लिया गया । अधिकारियों ने बताया कि उक्त घटना में किसी तरह की कोई मानवीय क्षति नहीं हुई है ।
दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सावधानी को अपनाते हुए विमानस्थल में उड़ानों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है ।


