Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार पर दबाव बनाने के लिए काले रंग की पट्टी बांधकर जेन जी ने किया सड़कों पर प्रदर्शन

 

काठमांडू, चैत २ – जेन जी मूवमेंट एलायंस ने गौरी बहादुर कार्की जाँच आयोग के प्रतिवेदन तत्काल सार्वजनिक करने और सरकार द्वारा हाल ही में की गई राजनीतिक नियुक्तियों को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरु किया है । एलायंस ने सोमवार काठमांडू के माइतीघर मंडला में मौन विरोध प्रदर्शन किया है ।
अपने मांगों को पूरा करने के लिए, तथा सरकार पर दबाब डालने के उद्देश्य से एलायंस ने सुबह ११ बजे से अपनी आँखों पर काले रंग की पट्टी बाँधकर प्रदर्शन किया है । एलायंस ने इस बात पर जोर दिया है कि गौरी बहादुर कार्की आयोग की रिपोर्ट, जिसे गुप्त रखा गया है, उसे तुरंत सार्वजनिक किया जाना चाहिए। साथ ही मंत्रि परिषद के पिछले निर्णय अनुसार प्रधानमंत्री के प्रमुख स्वकीय सचिव आदर्श श्रेष्ठ को राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण कोष के अध्यक्ष में किए गए नियुक्ति को तत्काल रद्द किया जाए । सरकार के इस कदम प्रति आपत्ति जताते हुए ंएलायंस ने एक विज्ञप्ति जारी की है । विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार द्वारा अपने सहयोगियों को अपारदर्शी और पक्षपातपूर्ण तरीके से नियुक्त करना और हमारे साथ हुए समझौते का उल्लंघन करना बेहद आपत्तिजनक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed