Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु में जनजीवन कष्टकर, गोली प्रहार, मोर्चाद्धारा सरकारी कार्यालय में आगजनी

 

मधेशी मुक्ती मोर्चा द्वारा किए गए आह्वान के कारण अनिश्चितकालीन बन्द जनजीवन कष्टकर ।।

ghaite 2दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु, भादौ १

संयुक्त मधेशी मुक्ती मोर्चा द्वारा किए गए आह्वान के कारण अनिश्चितकालीन बन्द से तराई , मधेश और थरुहट आज भी सम्पूर्ण कपिलवस्तु में सुबह से कोई भी यातायात का साधन नहीं चला है । बाजार, उद्योग संस्थान और शिक्षा संस्थान भी पूर्णरुपेण बन्द है । सुबह से बन्द कर्ताओं ने जिला के सदरमुकाम तौलिहवा, पकडी , महाराजगंज , कृष्णानगर , बहादुरगंज , चन्द्रौटा , गोरुसिङ्गे , चारनम्बर आदि क्षेत्र में बन्द कराया है । बन्द के कारण कृष्णानगर तथा मर्जादपुर भन्सार कार्यालय का कामकाज समेत बन्द है । आज के बन्द से तौलिहवा के अधिकांश सरकारी कार्यलय में कोई भी काम नहीं हुआ है । आन्दोलनकारी समय समय पर कार्यालयों में धावा बोलते रहे । जगह जगह पर प्रहरी और आन्द ोलनकारी के बँच झड़पें होती रहीं । आन्दोलन कारियों का प्रमुख केँद्र बिन्दू जिला प्रशासन कार्यालय था । हजारों की संख्या में आन्दोलनकारी नारा जुलूस निकालते रहे । मोर्चा के बन्द में दिन प्रतिदिन लोगों की संख्या बढती जा रही है । अभी भी सदरमुकान तौलिहवा में कोण सभा चल रही है । कोण सभा को मोर्चा के नेता बृजेश कुमार गुप्ता अभिषेक प्रताप शाह, नरसिंह चौधरी सम्बोधित कर रहे हैं ।

यह भी पढें   आज से लगातार चार दिनों का सार्वजनिक अवकाश

मोर्चाद्धारा सरकारी कार्यालय में आगजनी ।।

दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु,भादौ १

ghaiteसंयुक्त मधेशी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कपिलस्तु सदरमुकाम तौलिहवा के २ सरकारी कार्यालय में आगजनी तथा तोडफोड की है । आन्दोलनकारी ने घरेलु तथा साना उद्योग कार्यालय में आगजनी तथा कोलेनिका कार्यालय में तोडफोड किया है । दिन के तीन बजे प्रशासन चोक में जमा हुए हजारों आन्दोलनकारी ने प्रहरी पर पत्थरों से प्रहार किया है । यह जानकारी प्रशासन कार्यालय कपिलवस्तु ने दी है । आक्रोशित आन्दोलनकारी ने घरेलु कार्यालय तथा कोलेनिका को लाई लक्षित आगजनी किया है । उन्होंने घरेलु कार्यालय के ३ कम्प्यूटर, १ मोटरसाइकल, १ ल्यापटप तथा फर्निचरों को जला दिया है । इसी तरह आक्रोशित भीड़ ने कोेलेनिका कार्यालय की खिडकियों, दरवाजों को तोडफोड करने के साथ ही बा १ झ ४८४८ नम्बर के कार में आगजनी की है । दोहरे झड़प में ७ प्रहरी तथा ९ आन्दोलनकारी घायल हुए हैं ।

यह भी पढें   गणतंत्र ने हमें संपूर्ण राजनीतिक अधिकारों की गारंटी दी है : राष्ट्रपति पौडेल

आन्दोलन नियन्त्रण से बाहर होने के कारण प्रहरी ने २ राउण्ड हवाई फायर तथा ३ राउण्ड रबर गोली प्रहार किया था । इधर शान्तिपुर्ण आन्दोलन को प्रहरी के द्वारा दमन का आरोप मधेशी मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया है । मधेशी नेता तथा तमलोपा उपाध्यक्ष धर्मबहादुरलाल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रहरी ने आन्दोलनकारी के ऊपर ज्यादती की है । उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आन्दोलन में प्रहरी द्वारा हुए दमन की घोर भत्र्सना हम करते हैं । प्रहरी ने रबड़ की गोली के नाम पर असली गोली चलाई है । जिससे घायल हुए लोगों का भैरहवा में उपचार होने की जानकारी उन्होंने दी ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन आज इयू से आबद्ध देशों के राजदूतों तथा मिशन प्रमुखों से मिलेंगे

आन्दोलनकारियों ने जिला सदरमुकाम के विभिन्न सरकारी कार्यालय तथा मुख्य ३ दल के पार्टी कार्यालय को आक्रमण के लिए लक्षित किया है यह दलील देते हुए व्यापक सुरक्षाकर्मी तैनात की गई है । प्रमुख जिला अधिकारी अब्दुल कलाम खाँ ने सार्वजनिक सम्पत्ति पर तोडफोड और आगजनी नहीं करने के लिए आन्दोलनकारियों से आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *