Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसईई परीक्षा २०८२ शुरु

 

काठमांडू, चैत्र १९ – माध्यमिक शिक्षा परीक्षा (एसईई) आज (चैत १९) से शुरु  हो गई  है । राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड अन्तर्गत परीक्षा नियन्त्रण कार्यालय (कक्षा १०) ने विगत की ही तरह इसबार भी एक ही साथ पूरे देश में परीक्षा संचालन कर रही है । परीक्षा नियंत्रक टुकराज अधिकारी के अनुसार, देशभर के परीक्षा केन्द्रों में सुबह ८ बजे से एक ही समय में एसइई परीक्षा शुरु हो  गई है ।
यह परीक्षा चैत २९ गते तक चलेगी । इस बर के एसइई परीक्षा में पाँच लाख १२ हजार ४२१ जना विद्यार्थी सहभागी हैं । जिनमें से नियमित से चार लाख ४१ हजार ५६६ विद्यार्थी और ग्रेड वृद्धि से ७० हजार ८५५ विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं । परीक्षा में छात्रों की संख्या ज्यादा है ।
इस वर्ष दो लाख ५७ हजार ६१३ छात्रा, दो लाख ५४ हजार ८०१ छात्र और अन्य सात छात्र परीक्षा में सहभागी हैं । जापान के एक परीक्षा केन्द्र से २३ विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं । परीक्षा के लिए देशभर में एक हजार ९६६ परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं । परीक्षा नियंत्रण कार्यालय ने सातों प्रदेश के लिए जनक शिक्षा सामग्री केन्द्र लिमिटेड में प्रश्नपत्र सम्बन्धित केन्द्र में भेजा जा चुका है । परीक्षा की सुरक्षा के लिए प्रत्येक केन्द्रों में १५ प्रहरी, एक केन्द्राध्यक्ष, एक सहायक केन्द्राध्यक्ष, २० परीक्षार्थी बराबर एक निरीक्षक, १०० परीक्षार्थी बराबर एक कार्यालय सहयोगी और अन्य दो कर्मचारियों की व्यवस्था किए जाने की बोर्ड ने जानकारी दी है । आज अनिवार्य अंग्रेजी विषय की परीक्षा हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *