Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिलभूषण पाठक के खिलाफ मामला रद्द

 

काठमांडू, चैत्र १९ – जिला अदालत काठमडू ने पत्रकार दिलभूषण पाठक के खिलाफ हिल्टन होटल मामले में दर्ज विद्युतीय कारोबार संबंधी मामला रद्ध कर दी है ।
बुधवार जिला अदालत काठमांडू के न्यायाधीश खिमानन्द भुषाल के इजलास ने पाठक के मुद्दें को लेकर कहा कि दावा सिद्ध नहीं होने के कारण यह मामला रद्द किया जा रहा है । ये जानकारी सूचना अधिकारी दीपककुमार श्रेष्ठ ने दी है ।
उनके विरूद्ध साइवर ब्यूरो ने विद्युतीय कारोबार ऐन, २०६३ के दफा ४७ अनुसार अपराध का आरोप लगाते हुए मुद्दा दायर किया था । उन्होंने अपने युट्यूब चैनल में ‘टफ टॉक विथ दिलभूषण पाठक’ द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा के पुत्र जयविर देउवा की लगानी हिलटन होटल में होने का प्रसारण किया था । उस वीडियो का प्रसारण करने के बाद साइवर ब्यूरो में जयविर ने शिकायत दर्ज की थी । जिला अदालत में गत असार १८ गते मुद्दा दायर किया गया था ।

यह भी पढें   भारत महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com