विभेद और प्रतिशोध की राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी – महेश बस्नेत
काठमांडू, चैत्र १९ – नेकपा एमाले के सचिव महेश बस्नेत ने कहा कि यह स्पष्ट है कि विभेद और प्रतिशोध की राजनीति बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी । उन्होंने कहा कि बालेन्द्र साह नेतृत्व वाली सरकार की उम्र लम्बी नहीं है । यह सरकार बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाएगी ।
उन्होंने इस बात को लेकर आपत्ति जताई है कि रेस्लर भगवती खड्का को एक विवादित महिला के शिकायत के आधार पर, साइबर अपराध मुद्दा अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने सामाजिक संजाल पर किए गए सामान्य असहमतिपूर्ण टिप्पणी के आधार में उन्हें गिरफ्तार किया है । इस घटना को तीन दिन हो चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है । उन्होंने गृहमंत्री सुदन गुरुङ पर यह आरोप लगाया है कि वो गिरफ्तारी प्रक्रिया पर दबाव डाल रहे थे ।
इसी तरह केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के विरोध में बोल रही अमिसा पराजुली को लेकर भी कहा उसे गाली तथा अश्लील ढंग से साइवर बुलिङ किया जा रहा है । उन्होंने सामाजिक संजाल पर लिखा है कि – उक्त घटना में संलग्न अधिकांश रास्वपा के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध साइबर मुद्दा दर्ता की है । लेकिन प्रक्रिया को अनदेखा किया जा रहा है । अभी तक किसी की गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी नहीं किया गया है ।
बस्नेत ने इन सभी घटनाओं को विभेदपूर्ण और प्रतिशोधपूर्ण कार्यशैली का उदाहरण देते हुए कहा है कि बालेन्द्र साह नेतृत्व के सरकार की उम्र लम्बी नहीं है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इन सबके खिलाफ सभ्य समाज को अपनी आवाज उठानी चाहिए ।


