ट्रंप के संबोधन के बाद तेल की कीमतों में वृद्धि
काठमांडू, चैत्र १९ – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन के बाद तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है । ईरान में चल रहे युद्ध को लेकर व्हाइट हाउस में किए गए संबोधन के बाद तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है ।
बीबीसी के अनुसार ट्रंप के संबोधन के बाद बैंचमार्क ब्रेंट क्रुड की कीमत सौ डॉलर प्रति बैरल है । जिसमें उनके संबोधन के बाद भारी उतार चढ़ाव देखा गया । बीबीसी के अनुसार बैंचमार्क ब्रेंट क्रुड की कीमत में चार प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है । यह १०५.३८ डॉलर पहुँच गइ है । ऐसा अनुमान किया गया था कि ट्रम्प होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कोई घोषणा करेंगे । लेकिन उन्होंने इस पर कोई अपडेट नहीं दी जिसके बाद से तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है । सभी को ज्ञात है कि होर्मुज वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है । विश्व में लगभग २० प्रतिशत ऊर्जा व्यापार इसी समुद्री रास्ते से किया जाता है । जो २८ फरवरी, युद्ध शुरू होने के बाद से यह मार्ग लगभग बंद है । ईरान ने अमेरिकी– इजरायली हवाई हमला के जबाव में होर्मुज स्ट्रेट होकर आने जाने वाले जहाजों पर हमले की चेतावनी दी है ।

