मनी लॉन्ड्रिंग जांच में व्यवसायी सुलभ अग्रवाल हिरासत में
काठमांडू, 5 अप्रैल 026।
व्यवसायी सुलभ अग्रवाल को संपत्ति शुद्धीकरण (मनी लॉन्ड्रिंग) से जुड़े मामले की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्हें संपत्ति शुद्धीकरण अनुसन्धान विभाग ने बयान लेने के लिए नियंत्रण में लिया है।
विभाग के महानिर्देशक गजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सुलभ अग्रवाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
सुलभ अग्रवाल शंकर ग्रुप के संचालक हैं। उनके पिता और शंकर ग्रुप के अध्यक्ष शंकर अग्रवाल को भी विभाग ने शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया था और उनसे इसी मामले में पूछताछ की जा रही है।


