Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सभी देशों के राजदूत से की सामुहिक मुलाकात

 

काठमांडू। प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बुधवार को नेपाल में कार्यरत विदेशी राजदूतों के साथ सामूहिक बैठक की। यह बैठक में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न देशों के राजदूतों और कूटनीतिक प्रतिनिधियों के साथ समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में नेपाल के परराष्ट्र मंत्री , मुख्य सचिव , प्रधानमंत्री के सलाहकारगण, विदेश मंत्रालय के सचिव तथा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री सचिवालय के अनुसार, इससे पहले विभिन्न देशों के राजदूत, कूटनीतिज्ञ और नेपाल स्थित कूटनीतिक मिशनों के प्रमुख प्रधानमंत्री से अलग-अलग मुलाकात का प्रस्ताव रखते रहे थे। हालांकि प्रधानमंत्री बालेन शाह ने व्यक्तिगत मुलाकातों में विशेष रुचि नहीं दिखाई थी।

यह भी पढें   सभी के समन्वय और सहकार्य से आगे बढ़ेंगे – उपकुलपति प्रा.डा.भोला थापा

सचिवालय का कहना है कि प्रधानमंत्री की रणनीति के अनुसार विदेशी राजदूतों के साथ सामूहिक रूप से संवाद करना और एक साथ ही नेपाल सरकार का दृष्टिकोण प्रस्तुत करना अधिक प्रभावी माना गया। इसी योजना और तैयारी के तहत यह सामूहिक बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान नेपाल और विभिन्न देशों के बीच कूटनीतिक संबंध, सहयोग और समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किए जाने की जानकारी दी गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *