Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री बालेन और राजदूतों तथा कूटनीतिक नियोग के प्रमुखों के साथ सामुहिक मुलाकात

 

काठमांडू, चैत्र २५ – प्रधानमंत्री तथा मन्त्रिपरिषद् के कार्यालय में बुधवार आयोजित सामूहिक शिष्टाचार मुलाकात के अवसर पर प्रधानमंत्री साह ने कहा कि नेपाल सरकार सभी देशों के साथ संबंध को उच्च महत्व देने, विश्वास करने और पारस्परिक लाभ पर आधारित साझेदारी सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।
आज (बुधवार) प्रधानमंत्री साह ने नेपाल स्थित विभिन्न देशों के राजदूतों तथा कूटनीतिक नियोग के प्रमुखों के साथ सामुहिक मुलाकात और संवाद किया है ।
इस मुलाकात में भारत, पाकिस्तान, कोरिया गणराज्य, बिट्रेन, कतार, स्विटजरलैंड, फ्रांस, इजराइल, जापान, बंगलादेश, जर्मनी, मिस्र, श्रीलंका , सऊदी अरब, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र संघ के राजदूतों, नियोग प्रमुखों की उपस्थिति थी ।
राजदूतों एवं नियोग प्रमुखों ने सबसे पहले प्रधानमंत्री शाह को बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामना व्यक्त की । उन्होंने यह भी कहा कि नेपाली जनता के हितों को परिणाम देने के लिए नेपाल सरकार के कार्यो में समर्थन और सहयोग को लेकर प्रतिबद्धता जताई है ।
इस मुलाकात में प्रधानमंत्री साह ने कहा कि विश्व में जारी द्वन्द्वों का सबसे ज्यादा प्रभाव सर्वसाधारण नागरिकों पर पड़ रहा है । इसलिए शांति एक साझा प्राथमिकता होनी चाहिए । मुझे विश्वास है कि इसमें हम सभी सहमत है, और इस दिशा में सामूहिक प्रयास की अपेक्षा करता हूँ । प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि – यहाँ उपस्थित सभी मित्रों को मैं नेपाल के साथ निरंतर मित्रता और सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन और डोलप्रसाद अर्याल बीच मुलाकात

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com