Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री का व्यवहार जिम्मेदारी से अधिक उदासीनता को दिखाता है – महेश बस्नेत

 

काठमांडू, वैशाख २९ – नेकपा एमाले के सचिव महेश बस्नेत ने कहा कि केवल बड़े पद से कोई बड़ा नहीं होता, बल्कि उसकी गरिमा को बनाए रखने के लिए अच्छे आचरण का भी होना अति आवश्यक है ।
मंगलवार सामाजिक संजाल पर बस्नेत ने यह बात लिखी है । उन्होंने लिखा कि अपनी ही सरकार के नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे के समय में प्रधानमंत्री का व्यवहार जिम्मेदारी से अधिक उदासीनता को दिखाता है ।
उनका कहना कि औपचारिक समारोह में अनौपचारिक गेटअप और प्रस्तुति से लेकर राष्ट्रपति के संबोधन बीच कानाफूसी और बाद में बीच में ही सदन छोड़कर उनका बाहर निकल जाना, इस तरह की शैली से राज्य की गरिमा, संसद् का सम्मान और लोकतांत्रिक संस्कृति प्रति गंभीर प्रश्न खड़ा किया है । उन्होंने लिखा –किसी पद पर आना ही बहुत बड़ी बात नहीं है, उसकी गरिमा उसकी मर्यादा को बचाए रखने के लिए अच्छे आचरण का होना भी बहुत महत्व रखता है ।

यह भी पढें   बाल बाल बचा तुर्की एयरलाइंस का विमान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *