जनकपुरधाम में योग शिविर से पूर्व निकाला गया प्रभात फेरी
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुक। जनकपुरधाम के ऐतिहासिक तिरहुतिया गाछी में चार दिवसीय वृहत योग विज्ञान शिविर का आयोजन किया गया है।योग शिविर का शुभारंभ 25जून से होगा। बाबा रामदेव के अनन्य शिष्या साध्वी देवादिती जी द्वारा योग सिखाया जाएगा।इस योग विज्ञान शिविर आयोजन से पूर्व तिरहुतिया गाछी में पतंजलि योग समिति जनकपुरधाम के कार्यवाहक अध्यक्ष योग गुरु विमल पंडित के नेतृत्व में वृहत प्रभात फेरी निकाला गया।”करो योग रहो निरोग”आदि नारा के साथ पतंजलि योगपीठ के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। जानकी मंदिर प्रभात फेरी का समापन हुआ।
योग शिविर तैयारी को लेकर रविवार को जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत के कक्ष में पत्रकार सम्मेलन भी आयोजित किया गया। जिसमें उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव,वृहत योग विज्ञान शिविर के संयोजक रंजना मिश्र, पतंजलि योग पीठ मधेश प्रदेश के उपाध्यक्ष योग गुरु मनोहर साह ने योग शिविर की तैयारी के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी है।



