श्री रामानंद वैष्णव मंडल जयपुर ने जनकपुरधाम में मनाया श्री सीताराम विवाह महोत्सव
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । श्री सीताराम वैष्णव मण्डल जयपुर ने श्री सीताराम विवाह रजत जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया। रामानंद वैष्णव मंडल जयपुर के अध्यक्ष राम प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में 400 वैष्णव मण्डल के सदस्य जनकपुरधाम आने से पहले विश्वामित्र ठहराव स्थल बिसौल,बाग तड़ाग फूल हर, हनुमान गढ़ी दर्शन के पश्चात जनकपुरधाम पहुंचे। दुसरे दिन सखुवा मरान में कमला पूजा तथा आरती में भाग लिया।कमला अभियानी बिक्रम यादव ने सभी को स्वागत किया। गंगा आरती, धनुषाधाम, क्षीरेश्वर महादेव दर्शन ,मणिमंडप मटिहानी आदि रामायणकालीन स्थलो का दर्शन किया।राम सीता के प्राचीन मणिमंडप में विवाह उत्सव आयोजित किया गया।22को जानकी मंदिर में राम कलेवा आयोजित किया गया। जिसमें दुल्हा दुल्हन को छप्पन प्रकार भोग अर्पित किया गया। जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव,विश्व हिंदू परिषद के धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष साह सहित बड़ी संख्या में साधु संत ने राम कलेवा में भाग लिया।इस अवसर पर वृहत भंडारा का आयोजन किया गया था।



