Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानकी मंदिर को विश्व संपदा बजट में सूचीकृत, जनकपुरधाम में हर्ष

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुक। नेपाल सरकार ने शुक्रवार को नया बजट पेश किया।इस बजट में जानकी मंदिर को विश्व संपदा में सूचीबद्ध किया गया। तीन महीने के भीतर यूनेस्को को आवश्यक कागजात सौंपेंगे। स्थानीय सांसद मनीष कुमार झा ने चुनाव से पूर्व जानकी मंदिर को विश्व संपदा सूची में लाने हेतु जनता को भरोसा दिलाया था।
जनकपुरधाम उप महानगरपालिका भी स्थानीय तह के द्वारा संरक्षित स्मारक क्षेत्र घोषणा करने हेतु कागजात तैयार किया है।अव पुरातत्व विभाग, संस्कृति मंत्रालय,उप महानगरपालिका, जानकी मंदिर तथा संपूर्ण सरोकार वाला निकाय के बीच समन्वय,सहकार्य तथा साझा प्रतिबद्धता आवश्यक हैं।
जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने कहा है कि जानकी मंदिर को विश्व संपदा सूचीबद्ध एक धार्मिक स्थल कोसम्मान ही है।यह मिथिला सभ्यता,हमारा इतिहास, संस्कृति, आस्था तथा पहचान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना एक ऐतिहासिक अवसर भी हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *