Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत से कीमत घटकर आने पर भी नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

 

काठमांडू।

 नेपाल आयल निगम ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

हालांकि  भारतीय आयल निगम  (आईओसी) से नई मूल्य सूची प्राप्त हो चुकी है, फिर भी निगम ने उपभोक्ताओं के लिए ईंधन के दाम यथावत रखने का निर्णय लिया है।

निगम के संचालक समिति की १७ जेठ को हुई बैठक के निर्णय अनुसार, १८ जेठ गुरुवार सुबह १ बजे से पुराने खुदरा बिक्री मूल्य ही लागू रहेंगे।

यह भी पढें   एडीबी के सहयोग से बनने वाली सड़क परियोजना के लिए नेपाली, भारतीय और चीनी निर्माण कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा

निगम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार हो रही मूल्यवृद्धि के कारण पूरी तरह मूल्य समायोजन करना संभव नहीं हो पाया है।

निगम के अनुसार, मध्यपूर्व में जारी संघर्ष की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसी कारण आईओसी से प्राप्त नई खरीद दरों के अनुसार पूर्ण मूल्य समायोजन नहीं किया जा सका।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *