Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सम्पर्क विहीन कर्मचारीं तीन दिनों के भीतर हाजिर हों

 

काठमांडू, जेठ २२ – भूमि व्यवस्था, सहकारी, संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मंत्रालय ने सम्पर्क विहीन निजामती कर्मचारियों को आगामी तीन दिन के भीतर उपस्थित होने का आदेश दिया है । मंत्रालय ने शुक्रवार एक सूचना जारी कर यह आदेश दिया है । सूचना अनुसार जिन कर्मचारियों के अध्ययन अवकाश तथा असाधारण अवकाश संबंधी अभिलेख राष्ट्रीय किताबखाना (निजामती) में अद्यावधिक नहीं हुए हैं उन सभी कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर अनिवार्य रूप से अपना अभिलेख अद्यावधिक करवाने के लिए आदेश दिया गया है । सूचना में यह भी कहा गया है कि अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उनपर कारवाई की जाएगी ।
मंत्रालय ने नेपाल सरकार के मंत्रालय, आयोग, सचिवालय तथा केन्द्रीय स्तर के कार्यालयों को अपने निकायों से विभिन्न समय में अध्ययन अवकाश या असाधारण अवकाश स्वीकृत हुए कर्मचारियों का विवरण, अवकाश अवधि समाप्त होने के बाद कर्मचारी हाजिर हुए या नहीं, तथा अन्य विवरण राष्ट्रीय किताबखाना (निजामती) से समन्वय कर तीन दिन के भीतर अभिलेख अद्यावधिक कराने का सूचना के माध्यम से अनुरोध किया है ।

यह भी पढें   बदलते हिमालय, पिघलते ग्लेशियर और बढ़ता मानवीय दबाव भविष्य के लिए गंभीर चेतावनी : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com