Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ,उपमहानिरीक्षक एकेसी सिंह ने भी किया रक्तदान

 

माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल। शनिवार को श्री वंदन सक्सेना, महानिरीक्षक, सीमांत सिलीगुड़ी के निर्देशन में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी, क्षेत्रक मुख्यालय रानीडांगा एवं 41वीं वाहिनी द्वारा संयुक्त रूप से महाराजा अग्रसेन लायंस मैग्नम ब्लड सेंटर के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री ए.के.सी. सिंह, उपमहानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी, श्री शिव दयाल, उपमहानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी, तथा श्री संजय चौधरी, कमांडेंट (चिकित्सा) सहित सीमांत मुख्यालय, क्षेत्रक मुख्यालय रानीडांगा एवं 41वीं वाहिनी के बलकर्मी एवं परिवार जन उपस्थित रहे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 अक्टुबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

इस दौरान श्री ए.के.सी. सिंह, उपमहानिरीक्षक द्वारा “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों की जानकारी देते हुए सभी उपस्थित जनों को मानव सेवा, परोपकार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित किया गया। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया तथा सभी कार्मिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया।

शिविर में अधिकारियों, बलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 64 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज के प्रति सेवा, समर्पण एवं मानवीय भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के अंत में पुनः श्री ए.के.सी. सिंह, उपमहानिरीक्षक ने रक्तदाताओं के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए सभी कार्मिकों को नियमित रूप से रक्तदान करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस कार्य से जुड़ने हेतु प्रेरित किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com