Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाजसेवी राजेन्द्र साह का श्रद्धांजलि सभा संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । तेली कल्याण समाज नेपाल धनुषा जिला के अध्यक्ष ललित साह के पिता स्व.राजेन्द्र साह की तेरहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक आवास महेंद्र नगर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व.राजेन्द्र साह एक समाजसेवी थे।समाज के हर सुख-दुख में समाज के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम करते थे।वे सनातन धर्म की रक्षा हेतु भी काफी सक्रिय रहे। हनुमान आराधना नेपाल में स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्रद्धांजलि सभा में तेली कल्याण समाज नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ साह, पूर्व मंत्री सांसद मातृका प्रसाद यादव, पूर्व संघीय राज्य मंत्री अरविंद साह,स्थानीय सांसद हरि नारायण महतो,जिविस धनुषा के पूर्व सभापति राम चरित्र साह, पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह, क्षीरेश्वर नगरपालिका के मेयर सुरेश यादव, नेपाल बैश्य महासंघ धनुषा के जिला अध्यक्ष निर्मल चौधरी, तेली कल्याण समाज नेपाल के महासचिव सत्य नारायण साह, बजरंगी साह, शंभू साह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com