Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फीफा विश्वकप – उज्वेकिस्तान विरुद्ध कोलोम्बिया की ३–१ से जीत

 

काठमांडू, आषाढ़ ४ – फीफा विश्वकप फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत सम्पन्न हुए मैच में कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान को ३–१ से हराया । मेक्सिको सिटी स्थित एज्टेका स्टेडियम में विश्वकप अंतर्गत समूह ‘के’ के रोमांचक खेल में उज्वेकिस्तान विरुद्ध कोलोम्बिया ने ३–१ से जीत हासिल की है । कोलोम्बिया के जामिन्टोन क्यामपाज ने खेल के ९० प्लस ९ मिनेट में तीसरा गोल किया था । इससे पहले उज्वेकिस्तान ने गोल किया था ,जिसके बाद कोलोम्बिया ने पुनः गोल वापस किया । इस गोल से कोलोम्बिया ने २–१ की अग्रता ली ।
खेल के ४० वें मिनेट में डेनियल मुनोज ने गोल करते हुए कोलोम्बिया को अग्रता दिलाई थी जिसके बाद उज्वेकिस्तान के अब्बोसबेक फायजुलिव ने खेल के ६० वें मिनेट में गोल कर इसे बराबरी में ला दिया था । इसके तुरंत बाद कोलोम्बिया के लुइस डियाज ने ६५ वें मिनेट में दूसरा गोल कर फिर से अग्रता ली । एशियाली राष्ट्र उज्बेकिस्तान ने इसी खेल से विश्वकप में डेब्यू किया है ।

यह भी पढें   तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे करीब 400 तीर्थयात्री संपर्क से बाहर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com