Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कतर में हुए विस्फोट में एक नेपाली घायल

 

काठमांडू, आषाढ़ ९– कतर के रस लाफान औद्योगिक शहर में गैस प्रशोधन पलांट में हुए विस्फोट में कुछ नेपाली लोग भी घायल हुए हैं । इस विस्फोट में १३ लोगों की मृत्यु हो गई है । इन १३ लोगों में १२ भारतीय हैं । भारतीय नागरिक होने की जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया ने दी है ।
स्थानीय संचार माध्यम से जानकारी मिली है कि घायल होने वालों में नेपाल सहित भारत, कतर, तंजानीया, पाकिस्तान, गिनी, बंगलादेश, केन्या और नाइजेरिया के साथ ही अन्य देश के लोग हैं ।
घायल हुए ६६ लोगों का इलाज किया जा रहा है । समाचार में बताया गया है कि घायलों की अवस्था खतरे से बाहर है । कतर के सरकारी स्वामित्व में रहे ऊर्जा कंपनी, कतर इनर्जी द्वारा सञ्चालन शुरु करने के क्रम में विस्फोट हुआ । जिसके परिणाम स्वरूप बरजान गैस आपूर्ति सुविधा में विस्फोट हुई और आग लग गई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com