Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कल्पना पटवारी और चंदन प्रजापति की आवाज़ में ‘चूड़ी जब खनखन करे लागेला’ का भव्य विमोचन

 

रक्सौल / बीरगंज -अभिलाष गुप्ता। भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी तथा बीरगंज के युवा कलाकार चंदन प्रजापति की मधुर आवाज़ से सुसज्जित नया भोजपुरी गीत ‘चूड़ी जब खनखन करे लागेला’ का सोमवार को भव्य समारोह के बीच विधिवत विमोचन किया गया।

वीपीसी कॉलेज के सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में गीत का औपचारिक लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भोजपुरी प्रतिष्ठान की अध्यक्ष एवं कन्या माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनीता साह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि लेखक एवं सिद्धार्थ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद मेहता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

यह भी पढें   घर में फंदे से लटके मिले पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर

गीत के गायक एवं मुख्य कलाकार चंदन प्रजापति ने बताया कि यह गीत देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के पारिवारिक जीवन और उनके भावनात्मक संबंधों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी की मधुर आवाज़ ने गीत को और अधिक आकर्षक एवं भावपूर्ण बना दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह गीत दर्शकों और श्रोताओं को अवश्य पसंद आएगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एनआर म्यूजिक रिकॉर्ड्स के बैनर तले निर्मित इस गीत के निर्माण पर लगभग साढ़े चार लाख रुपये की लागत आई है। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक एवं पारिवारिक विषयों पर आधारित गीतों का निर्माण निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह भी पढें   राष्ट्रध्वज की शान में गूंजा वन्दे मातरम्, भारत विकास परिषद रक्सौल ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कार्यक्रम में विश्व ज्योतिष महासंघ के एशिया उपाध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम दुबे, सदस्य विभा साह एवं धीरज साह, भोजपुरी समाज के अध्यक्ष ध्रुव सिंह ठाकुरी, लेखक प्रमोद पांडे ‘हेरंब’, कलाकार निभा यादव, निर्माता नितेश मेहता, राज सोनी, लेखक उमालाल साह, भोजपुरी गायक सुनील पंडित, विभिन्न सोशल मीडिया कलाकारों तथा बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं संचारकर्मियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार जय यादव ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com