Fri. Nov 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रम संस्कृति पार्टी के अध्यक्ष हर्क राई (साम्पाड़)को हिन्दू सम्राट सेना ने जानकी मंदिर में प्रवेश पर लगायी रोक

 


जनकपुरधाम) मिश्री लाल मधुकर । श्रम संस्कृति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद हर्क राई (साम्पाड़)को हिन्दू सम्राट सेना तथा अन्य हिन्दू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा भारी बिरोध के कारण जानकी मंदिर में दर्शन करने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। मंगलवार की सुवह से ही सैकड़ों हिन्दू सम्राट तथा अन्य हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जानकी मंदिर के गेट तथा मंदिर परिसर में इक्ट्ठा होकर हर्क राई के बिरोध में नारेबाजी की ।श्रम संस्कृति के कार्यकर्ताओं एवं हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं के बीच सामान्य झड़प भी हुआ। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में जिला प्रशासन ने पुलिस की तैनाती की थी। स्थित बिगड़ते देख हर्क राई ने जानकी मंदिर का कार्यक्रम रद्द कर दिया। वे जनकपुरधाम के एक होटल पार्टी द्वारा आयोजित मधेश प्रदेश स्तरीय पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे।
जानकी मंदिर में प्रवेश का बिरोध हिंदू संगठनों ने इस लिए किया था कि हाल के दिनों में उन्होंने कहा था कि गाय मांस खाने में कोई आपत्ति नहीं है।गाय को नेपाल का राष्ट्रीय जानवर की बजाय सरकार सूअर को राष्ट्रीय जानवर बनाबे।वे हिंदू से अच्छा ईसाई धर्म है।इस तरह की वयानबाजी हिंदू संगठनों को नागवार गुजरा। अपने मेयर कार्यकाल में उन्होंने धरान में चर्च बनाने का काम किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com