Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं अपनी जनता के बीच में जाना चाहती हूँ – शेख हसीना

 

काठमांडू, सावन २१ – बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि वो अपनी जनता के बीच जाना चाहती हैं । उन्होंने सन् २०२४ जुलाई में हुआ विद्यार्थी आंदोलन को लेकर कहा कि – वह आंदोलन शांतिपूर्ण नहीं था । उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार ने शुरु से ही संवाद और कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से समस्या समाधान करने का प्रयास किया, लेकिन संगठित समूहों ने ले विद्यार्थियों की मांगों को हिंसात्मक राजनीतिक आंदोलन में परिणत कर दिया ।
हसीना ने बुधवार नई दिल्ली स्थित फॉरेन करेस्पोंडेन्ट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ‘वर्चुअल’ रूप में भाग लिया । इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी धारणा रखते हुए यह बात कही । कार्यक्रम में उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब भी दिए । कार्यक्रम में उनके पुत्र सजीब वाजेद जोय और बंगलादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन भी शामिल थे ।
कार्यक्रम में हसीना के बेटे सजीब वाजेद जोय ने बताया कि भारत में उनकी माँ को राष्ट्राध्यक्ष के समान सम्मान और व्यवहार दिया गया ।
अपने संबोधन के क्रम में शेख हसीना ने स्वदेश वापस लौटने की अपनी प्रतिबद्धता पुनः दोहराई । उन्होंने बताया कि इस वर्ष के दिसम्बर में बंगलादेश वापस लौटने की उनकी योजना है । उन्होंने कहा कि समय आने पर वो निश्चित तारीख सार्वजनिक करेंगी । उन्होंने बताया कि मैं अपनी जनता के बीच में जाना चाहती हूँ ।

यह भी पढें   नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की हुंकार : डॉ.शिवांशु कुमार तिवारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com