Thu. Nov 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘सुपर कॉमेडी लिग’की औपचारिक घोषणा

 

काठमांडू, सावन २५ – नेपाल का पहला कॉमेडी एक्ट बेस्ड रियलिटी शो ‘सुपर कॉमेडी लिग’की औपचारिक घोषणा कर दी गई है । ओपन डोर्स इंटरटेंमेंट द्वारा निर्मित यह कार्यक्रम हास्य–व्यंग्य पर आधारित होगा । हुनेछ ।
इस शो में महानायक राजेश हमाल लिग प्रेसिडेंट की भूमिका में रहेंगे । अन्य कलाकारों में विल्सन बिक्रम राई, लुनिभा तुलाधर, रवीन्द्र झा और सुरक्षा पन्त कैप्टन तथा मेंटर के रूप में रहेंगे । कार्यक्रम के लिए पाँच शहरों में ऑडिशन किए जाएंगे । ऑडिशन से चुने ३२ प्रतिस्पर्धियों को चार समूहों में बांटा जाएगा । उक्त समूहों का नेतृत्व चार कैप्टन करेंगे ।
सुपर कॉमेडी लिग मूलतः समूह आधारित ढाँचा में प्रतिस्पर्धा होने वाल कार्यक्रम है, इसलिए एक स्क्रिप्ट में कम से कम दो लोग तथा आवश्यकता अनुसार उससे ज्यादा प्रतिस्पर्धी संयुक्त रूप में प्रस्तुति देंगे । आयोजकों ने इस शो को लेकर एक विज्ञप्ति भी निकाली है । वित्रप्ति में उल्लेख किया गया है कि पूर्वनिर्धारित विषयों तथा थिम पर आधारित प्रस्तुतियां मुख्यतः स्केच, स्किट तथा ड्रामेडी (ड्रामा और कॉमेडी) जैसे शैलियों में तैयार की जाएगी । कार्यक्रम का नियमित प्रसारण भाद्र के अंतिम सप्ताह से शुरू होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com