Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चित्रगुप्त समाज द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद विमल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

 

काठमांडू।

नेपाल चित्रगुप्त समाज के आयोजन में भाद्र 6, 2083 (23 अगस्त 2026) को इन्द्रेणी बैंक्वेट, नया बानेश्वर में वरिष्ठ साहित्यकार, भाषाविद्, समालोचक, प्राज्ञ तथा जगदम्बा पुरस्कार, मधुपर्क सम्मान और राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित चित्रांश स्वर्गीय प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद विमल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम नेपाल चित्रगुप्त समाज के अध्यक्ष श्री संतोष किशोर लाभ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

श्रद्धांजलि सभा में साहित्यकार डॉ. राम दयाल राकेश, वृषेशचन्द्र लाल, डॉ. विजय कुमार दत्त,  प्रो. श्वेता दीप्ति, प्राज्ञ रूपा झा, पूर्व मंत्री विद्याधर मल्लिक, पूर्व प्रदेश प्रमुख रत्नेश्वरलाल कायस्थ, सांसद खगेन्द्र कर्ण, वरिष्ठ विश्लेषक सी. के. लाल, रतीश सुमन तथा भास्कर दास सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने प्रो. डॉ. विमल की विद्वत्ता, सरल व्यक्तित्व, साहित्यिक सृजन और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढें   महंगाई में तेज उछाल, अगस्त में मुद्रास्फीति 5.96 प्रतिशत पहुंची

कार्यक्रम का संचालन नेपाल चित्रगुप्त समाज के उपाध्यक्ष अशोक कर्ण ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com