Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस एक कप कॉफी की कीमत होगी 5700 रुपये

 

लंदन के लोग जल्द ही एक विशेष प्रकार की कॉफी का स्वाद ले सकेंगे लेकिन इसके लिए उन्हें 70 पाउंड यानी करीब 5,700 रुपए खर्च करने होंगे।यह खास कॉफी इंडोनेशिया के जंगलों में रहने वाले बिल्ली जैसे जानवर द्वारा उगले गए कॉफी के बीज से निकाले गए बीन से तैयार की जाती है। यह जानवर कॉफी के फलूदों को खा जाता है लेकिन उसके बीज को मल के रास्ते से निकाल देता है। इसी बीज को तोड़कर निकाले गए बीन से तैयार यह कॉफी अपनी महक और स्वाद के लिए बेहद मशहूर है।

यह भी पढें   चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के अनुसार इसी बीज से निकाले गए बीन से तैयार इस कॉफी के कप की कीमत ब्रिटेन में काफी अधिक है। इसे ब्रिटेन में मिलने वाली सबसे महंगी कॉफी में से एक कहा जा सकता है। इस कॉफी का नाम कोपी लूवाक है और इसका उत्पादन इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर किया जाता है। द्वीप पर पाए जाने वाले पाल्म सीवेट नाम के बिल्ली जैसे जानवर के मल से बीजों को अलग कर इससे निकले बीन से कॉफी को तैयार किया जाता है।
इस जानवर का आमाशय रस इस कॉफी बीन की महक और स्वाद का मुख्य कारण है। एक साल में मुश्किल से इस तरह के सिर्फ 200 किलोग्राम बीज ही मिल पाते हैं। एक कप कॉफी के लिए सात ग्राम बीज का ही उपयोग किया जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com