नाडा ऑटो शो २०२६ काठमांडू के भृकुटी मंडप में शुरु
काठमांंडू, भाद्र ९ – नेपाल में सवारीसाधन के बाजार विस्तार के बीच, स्वदेश में ही निर्मित तथा असेम्बल किए गए सवारीसाधनों और ऑटोमोबाइल सामग्रियों को प्राथमिकता देते हुए नाडा ऑटो शो २०२६ काठमांडू के भृकुटी मंडप में शुरु हो गया है । नाडा ऑटोमोबाइल्स एशोसिएशन ऑफ नेपाल (नाडा) द्वारा आयोजित इस १८वें संस्करण के ऑटो शो का उद्घाटन उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव ने किया । ऑटो शो में दोपहिया, चारपहिया तथा व्यावसायिक सवारी साधनों के ५३ ब्रांड शामिल है । ये सभी ब्रांड डेढ़ दर्जन से अधिक नए मॉडल सार्वजनिक तथा प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं ।
इस बार के ऑटो शो के मुख्य आकर्षणों में नेपाल में ही उत्पादित विद्युतीय स्कूटर ‘यात्री पी–२’ भी शामिल है । आयोजकों के अनुसार, नेपाली कंपनी द्वारा निर्मित सवारी साधनों तथा अन्तर्राष्ट्रीय ब्रांड के सवारी साधनों को एक ही प्रदर्शनी में प्रस्तुत होना नेपाली ऑटो मोबाइल उद्योग में बदलते हुए अवस्था को दिखा रहा है ।


