राष्ट्रपति पौडेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया अवलोकन
काठमांडू, भाद्र २२ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया है ।सोमवार (भाद्र २२) नुवाकोट पहुँचकर राष्ट्रपति पौडेल ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलगत अवलोकन किया है । राष्ट्रपति के सचिवालय अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचकर पौडेल ने खोज तथा उद्धार, राहत वितरण, होल्डिंग सेंटर संचालन एवं पुनस्र्थापना आदि विषयों में जानकारी ली है ।
राष्ट्रपति पौडेल ने अवलोकन के क्रम में नुवाकोट के विदुर स्थित श्री नं १ सैन्य तालिम केन्द्र में जिला के सुरक्षा निकायों के प्रमुखों तथा अन्य हितधारकों से जानकारी ली थी । नुवाकोट के स्थलगत अवलोकन और जानकारी लेने के बाद राष्ट्रपति पौडेल रसुवा के बाढ़ पीडि़तों की समस्याओं को जानने के लिए निकले हैं ।


