Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु में बढ रही कालाबाजारी, २ सौ लीटर पेट्रोल और डिजल जलाया गया

 

दिलिप कुमार यादव, कपिलवस्तु, असोज २३ |

आज कपिलबस्तु के कपिलबस्तु नगरपालिका चौबिसहजार चौक में करीब ७० लीटर और चेतरादेई चौक में करीब १ सौ ३० लीटर डिजल तथा पेट्रोल मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नियन्त्रण में लेकर जला दिया है । ३ दिन से बढ रहे कालाबजारी को नियन्त्रण करने के लिए डिजल और पेट्रोल जलाया गया है मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बताया है । मर्यादपुर नाका से डिजल और पेट्रोल पास करके राजमार्ग मे लेज ाकर मँहगा रेट में बिक्री करके काला बजारी हो रहा है । इसलिए हमलोगों ने काला बजारी को नियन्त्रण करने के लिए नियन्त्रण में लेकर जलाया है मोर्चा के नेताओं ने बताया है ।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में पहुँचे माधव नेपाल

taskariउसी तरहा आज ही भलवारी गा.विस.के जिगना चौराहा में भी तस्कर करनेवाले लोगों से मधेशी मोर्चा के कार्यकताओं ने ११ सौ लिटर डिजल तथा १ सय १५ लिटर पेट्रोल नियन्त्रण में लिया है ।

मधेशी मोर्चा द्वारा किये गये नाकाबन्दी से भारत से डिजल तथा पेट्रोल न आने पर साईकिल तथा मोटर साईकिल में तस्कर लोग चोरी करके नेपाल में लाकर काला बजारी कर रहे हैं । अभी की अवस्था में १ सौ ५० से लेकर २ सौ तक में ब्लेक में जगह जगह मे मिल रहा है ।

यह भी पढें   सत्तापक्ष और विपक्षी दलों बीच वार्ता....प्रतिनिधि सभा की बैठक कुछ देर के लिए स्थगित

बन्द के मौका पर कपिलवस्तु में कालावाजारी करने वाले सक्रिय हो गए हैं । लगातार के ६२ दिन से जारी मोर्चा के बन्द और भारत के अघोषित नाका बन्दी के कारण अभी
कपिलवस्तुमे कालावाजारी करने का गिरोह ही बढ़ता जा रहा है । कपिलवस्तु में अब
दैनिक खाद्य तथा पेट्रोलियम पदार्थ और भारतीय मलका कालाजारी भी हो रहा है । कारबाही करने के लिए कोई निकाय न होने से कपिलवस्तु में कालाबजारी बढ़ता जा रहा है । नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थ का अभाव होने से भारत से समेत लुकाछिपा के नेपाल मे लाकर महंगा में
विक्री वितरण करते आ रहे हैं । कपिलवस्तु के कृष्णनगर, कोटिया, मार्यादपुर, चकारचौड, गौरा, रंगपुर नाका से दैनिक हजारों लिटर पेट्रोलियम पदार्थ नेपाल आने लगा है स्थानीय बासियों ने बताया है ।

यह भी पढें   विदेश मंत्री खनाल भारत के बाद चीन की ओर

तस्कार लोग नेपाल से मोटर साईकल, साईकल मे गैलन में लाकर तस्कारी कर रहे हैं तो मोटरसाईकल में नेपाल से खाली टयाङ्की और भारत से फुल टयाङ्की भरकर लाके तस्करी कर रहे हंै ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *