Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में विजयादशमी तथा दिपावली की शुभकामना आदान प्रदान

 

1नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल असोज, २३ गते ।
बाके जिला के नेपालगन्ज में एक निजी बिद्यालय ने शनिवार को विजयादशमी तथा दिपावली की शुभकामना आदान प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया ।
नेपालगन्ज उप– महानगरपालिका वार्ड नं.५ बसपार्क के पास रहे समावेशी इंग्लिश हाई स्कूल ने बिजया दशमी तथा दिपावली की शुभकामना के साथ साथ ३०  शिक्षकों को प्रशिक्षित भी किया है बिद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमन्तराज काफले ने बताया है ।
जिल्ला शिक्षा कार्यालय बाके के सहायक जिला शिक्षा अधिकारी गोरखा बहादुर थापा, नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय सदस्य तथा मध्य पश्चिम क्षेत्रीय संयोजक झलक गैरे बिद्यालय निरीक्षक लोकबहादुर शाही, कृष्णराज पौडेल के बिशेष आतिथ्य में सम्पन्न कार्यक्रम में ३० शिक्षकों को प्रशिक्षित भी किया गया था अंग्रेजी भाषा में प्रशिक्षित करने से विद्यार्थीयों की शैक्षिक गुणस्तर बृद्धि होने की विद्यालय की विश्वास रही है इस लियें शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है ।
जिला शिक्षा कार्यालय बाके के बिद्यालय निरीक्षक लोकबहादुर शाही और नेपाल इंग्लिश लर्नर टिचर बाके के अध्यक्ष होमराज खड्का ने सहजीकरण किया था । कार्यक्रम में सहभागी हुयें सभी लोगों ने शुभकामना के साथ साथ बिचारों में गुणस्तरीय शिक्षा पर जोड दियें थे बिद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमन्तराज काफले ने बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *