Mon. Nov 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पशुपतिनाथ मंदिर में प्रवेश करने के आरोप में इटहरी की प्रियंका परियार और ओसीम अंसारी गिरफ्तार

 

काठमांडू, आश्विन २१ –  पशुपतिनाथ के मुख्य मंदिर के अंदर प्रवेश करने के आरोप में इटहरी की प्रियंका परियार और ओसीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया है । पशुपति क्षेत्र विकास कोष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों को इटहरी से गिरफ्तार किया । गिरफ्तार किए गए परियार और अंसारी को काठमांडू स्थित गौशाला पुलिस सर्कल भेज दिया गया है ।
पशुपतिनाथ मंदिर में गैर–हिंदू व्यक्ति के प्रवेश को लेकर सामाजिक संजाल पर चर्चा शुरू होने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया । प्रेम विवाह करने वाले ओसीम और प्रियंका ने कुछ दिन पहले पशुपतिनाथ मंदिर जाकर एक वीडियो बनाया था । उनके बनाए वीडियो में अंसारी को मुस्लिम समुदाय द्वारा पहनी जाने वाली टोपी लगाए हुए देखा गया । इसी टोपी को लेकर सांसद खुश्मु ओली ने सामाजिक संजाल पर सवाल उठाया था । सांसद द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद पशुपति क्षेत्र विकास कोष ने दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई ।इसके बाद इटहरी स्थित अपने घर पहुंचे दोनों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया । अंसारी दंपती ने कल ही एक वीडियो जारी कर स्पष्टीकरण दिया था कि वे मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए थे। उनका कहना था कि वे मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तो गए थे, लेकिन उन्हें सीढि़यों से ही वापस लौटा दिया गया । प्रियंका ने कहा था कि पशुपतिनाथ उनके लिए आस्था का केंद्र है और वह अपने पति को भी मंदिर दिखाने के लिए वहां ले गई थीं । अंसारी इटहरी में व्यापार और व्यवसाय करते हैं। वह इटहरी–८ के स्थायी निवासी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com