कांग्रेस महाधिवेशन – मतदाता सुबह से ही लाइन में
काठमांडू, आश्विन २३ – नेपाली कांग्रेस के १५वें महाधिवेशन अन्तर्गत नई केन्द्रीय कार्यसमिति चयन के लिए होने वाले मतदान में शामिल होने के लिए सुबह से ही मतदाता लाइन में लगे हुए हैं । मतदान सुबह ७ बजे से शुरु होना है इसलिए मतदाता लाइन में लग गए हैं । निर्वाचन समिति के सदस्य सचिव राजु कटुवाल के अनुसार सुबह ७ बजे से लेकर दोपहर ३ बजे तक मतदान होगा । महाधिवेशन प्रतिनिधियों की संख्या सात हजार ३१७ है ।
निर्वाचन समिति संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमबहादुर खड्का ने बताया कि मतपत्र बहुत ज्यादा होने के कारण स्वयं उन्होंने और उनेक साथ ही ३२ वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मतपत्र पर हस्ताक्षर किया है । गरिरहेको बताए । उम्मीदवार और मतदाता बहुत ज्यादा होने के कारण मतपत्रों की छपाई में देरी हुई है ।
आर्थिक व्यवस्थापन समिति के संयोजक उमेश श्रेष्ठ ने बताया है कि महाधिवेशन एक दिन ज्यादा हो गया है इसलिए महाधिवेशन प्रतिनिधियों के शुक्रवार को होटल में ठहरने का और भोजन का खर्च पार्टी वहन करेगी ।
निर्वाचन समिति ने महाधिवेशन प्रतिनिधियों की सहजता के लिए विभिन्न मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं । प्रतिनिधियों को अपने निर्धारित प्रदेश तथा समूह अनुसार सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर पहुँचकर मतदान करना होगा ।
राष्ट्रिय सभा गृह, मतदान केन्द्र ‘क’में वाग्मती प्रदेश के प्रतिनिधि मतदान करेंगे । खुलामंच, मतदान केन्द्र ‘ख’में कोसी प्रदेश तथा तराई–मधेश समूह के प्रतिनिधि मतदान करेंगे । इसी तरह हिमाल हॉल में गण्डकी प्रदेश तथा तराई–मधेश हॉल में मधेस प्रदेश प्रतिनिधि मतदान करेंगे । पहाड हॉल में लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश तथा नेपाली जनसम्पर्क समिति और भ्रातृ संस्था के प्रतिनिधि मतदान करेंगे ।
निर्वाचन समिति के अनुसार महाधिवेशन में शामिल सात हजार २५५ लोग महाधिवेशन प्रतिनिधि नई केन्द्रीय कार्यसमिति चयन के लिए मतदान करेंगे ।
निर्वाचन समिति ने प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि मतदान स्थल में प्रवेश करने के बाद वे अपने निर्धारित प्रदेश तथा समूह के मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान करें ।
मतदान करने से पहले सभी प्रतिनिधियों को परिचयपत्र तथा मतदाता नामावली सत्यापन किया जाएगा । सत्यापन प्रक्रिया पूरा करने के बाद ही प्रतिनिधि द्वारा मतदान करने की व्यवस्था की गई है । निर्वाचन समिति ने मतदान स्थल में मोबाइल फोन नहीं ले जाने है इसके अतिरिक्त और भी कुछ सामान को निर्वाचन आचारसंहिता ने निषेध किया है, इसलिए इन सामग्रियों को लेकर प्रवेश नहीं करें । निर्वाचन समिति द्वारा तय की गई प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही प्रतिनिधि मतदान कर सकते हैं ।
कांग्रेस के १५ वें महाधिवेशन अन्तर्गत केन्द्रीय कार्यसमिति के निर्वाचन के लिए उम्मीदवारी दर्ता, दाबी–विरोध तथा उम्मीदवारी वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है । इस प्रक्रिया के सम्पन्न होने के बाद ही निर्वाचन समिति ने उम्मीदवारों की अन्तिम नामावली समेत सार्वजनिक कर चुकी है ।
अब मतदान के माध्यम से सभापति, उपसभापति, महामंत्री, सह महामंत्री तथा विभिन्न समूहों के केन्द्रीय सदस्य निर्वाचित होंगे । विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारी अनुसार महाधिवेशन प्रतिनिधि संबन्धित मतपत्रों पर मतदान करेंगे ।
निर्वाचन समिति ने बताया है कि मतदान सम्पन्न होने के बाद मतगणना शुरु की जाएगी । मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटिकाओं को सुरक्षित रूप में व्यवस्थापन कर आवश्यक प्रक्रिया पूरा कर मतगणना शुरु करने की निर्वाचन समिति ने जानकारी दी है ।
१५वें महाधिवेशन ने विधान संशोधन करते हुए नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय कार्यसमिति २९७ सदस्यीय कर दी है ।


