सर्लाही के अवधेश यादव ने प्राप्त किए परिजनों के शव
काठमांडू, कात्तिक २७ – मकवानपुर के भीमफेदी में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में अपनी पत्नी, तीन बेटियों और दो भाइयों को खोने वाले सर्लाही के अवधेश यादव ने शुक्रवार की शाम को अपने परिजनों के शव प्राप्त किए ।
अवधेश अपने परिवार के साथ छठ मनाने के लिए सर्लाही के चक्रघट्टा गाँवपालिका–४ स्थित सुन्दरपुर जाने की तैयारी में थे । लेकिन गाड़ी में जगह नहीं मिलने के कारण वह वापस लौट आए थे। जिस गाड़ी में उनके परिवार के सदस्य सवार हुए थे, उसी के दुर्घटनाग्रस्त होने से उनकी मौत हो गई।
सुन्दरपुर के एक ही मोहल्ले के लोगों ने गाड़ी रिजर्व की थी। १४ सीटों की क्षमता वाली इस गाड़ी में बच्चों सहित २० लोग सवार थे।


