नेपाली कांग्रेस के पूर्व सभापति शेरबहादुर देउवा सातों प्रदेशों के अधिवेशन में होंगे शामिल
काठमांडू, मंसिर १ : देउवा समर्थक समूह का प्रदेश अधिवेशन आगामी ५ मंसिर (नवंबर) से शुरू होने जा रहा है । इस क्रम में देउवा के सातों प्रदेशों का दौरा करने का कार्यक्रम है । इसकी जानकारी उनके समूह के १५वें महाधिवेशन सचिवालय संयोजक समिति के संयोजक दीपक कुइँकेल ने दी । देउवा पक्ष इस समय जिला अधिवेशन करा रहा है। कुइँकेल के अनुसार, अब तक ४६ जिलों में अधिवेशन संपन्न हो चुके हैं ।
देउवा समूह का कहना है कि अभी तक १४० निर्वाचन क्षेत्रों में भी अधिवेशन संपन्न हो चुके हैं ।


