Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपलागन्ज में असल शासन और सूचना का हक बिषयक तालीम उद्घाटन

 

नेपालगन्ज,(बाके), पवन जायसवाल, बैशाख ७ गते ।
बाके जिला के प्रमुख जिला अधिकारी रविलाल पन्थ ने स्थानीय निकाय में सुशासन बहाली के लिये सरोकारवाला की भूमिका महत्वपूर्ण रही है बताया ।
उन्होंने स्थानीय निकाय मार्फत नागरिकों को सुशासन की प्रत्याभूति दिलाने की स्थानीय निकाय के प्रमुख अग्रसर रहने के लिये बताया ।

1
बास नेपालगन्ज और जिला विकास समिति बाके के आयोजना में तथा ट्रान्सपरेन्सी ईन्टरनेशनल नेपाल काठमाण्डौ और अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग सम्पर्क कार्यालय कोहलपुर के सहकार्य में नेपालगन्ज में शुरु हुआ असल शासन और सूचना का हक बिषयक दो दिन की तालीम उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुये कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि समेत रहे प्रजिअ रविलाल पन्थ ने यह बात कही ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग सम्पर्क कार्यालय कोहलपुर के प्रमुख प्रहरी उपरिक्षक दिपक थापा ने स्थानीय निकाय भितके अन्दर की भ्रष्टाचार कम करने के लिये तालीम उपयोगी होगा बताया ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तथा बाके के स्थानीय विकास अधिकारी जीवलाल भुसाल ने गाविस को असल शासन तथा सूचना मैत्री बनाने के लिये तालीम की आयोजन किया गया है बताया ।
तालीम के उद्घाटन सत्र में सहभागी सचिवों के तर्फ से गाविस हकहित संरक्षण केन्द्र बाके के अध्यक्ष तथा बागेश्वरी गाविस के सचिव उत्तम सिंह सँडी ने अपेक्षा मन्तव्य रखा था । बास के उपनिर्देशक हेमराज भट्ट द्वारा सञ्चालन किये गये तालीम में बास की केन्द्रीय सदस्य तिला सुनार और लेखा अधिकृत प्रतिक्षा गिरी ने फूल देकर अतिथि और सहभागियों को स्वागत की थी ।
बास के कार्यकारी निर्देशक नमस्कार शाह ने उद्धेश्य पर प्रकाश डाला था कार्यक्रम का समापन बास के अध्यक्ष मन भण्डारी ने किया था ।
दो दिनों तक चली तालिम के पहले दिन अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग सम्पर्क कार्यालय कोहलपुर के प्रमुख प्रहरी उपरिक्षक दिपक थापा और बास के कार्यकारी निर्देशक नमस्कार शाह ने सहजीकरण करेगें तालिम के दूसरे दिन राष्ट्रीय सुचना आयोग के प्रमुख आयुक्त कृष्णहरी बास्कोटा और जिला विकास समिति के जिला शासन बिज्ञ मिन बहादुर मल्ल ने सहजीकरण करने की कार्यक्रम रही है । 2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.