Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षित और संगठित होकर अधिकार लेना होगा : बिहार के पूर्व मुख्यमन्त्री माझी

 

कैलास दास,जनकपुर, जेष्ठ २७ । बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री जीतनराम माँझी ने कहा कि अधिकार माँगने से नहीं मिलता बल्कि उसे लेना होता है और उसके लिए शिक्षित और संगठित होना होगा ।

kailash 1

नेपाल मुसहर उत्थान समाज नेपाल के प्रथम राष्ट्रयि अधिवेशन में उद्घाटन करते हुए माँझी ने कहा कि पिछडे होने का सबसे मूल कारण ही अशिक्षा और आर्थिक अभाव है । अपने समाज का उत्थान करना है तो संगठित होना आवश्यक है । उन्होंने कहा कि वास्तव में यहाँ के मुसहर समाज अत्यन्त पिछडे हुए हैं । इसके लिए सरकार का ध्यान देना आवश्यक है तभी इनकी स्थिति में सुधार हो पाएगा । शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सिर्फ मुसहर समाज ही नहीं सभी दलित समाज के लिए शिक्षा आवश्यक है और इसी के सहारे वो आगे बढ सकते हैं तथा संगठित होकर अपने अधिकार के लिए लड सकते हैं । जातिपाति एक ब्राह्मणवादी सोच है जो भारत और नेपाल में है इसे दूर करना होगा । अशिक्षा की वजह से ही बाल विवाह जैसी समस्या इस समाज में है । उसे भी दूर करना होगा ।

यह भी पढें   गणेश नेपाली का आर्यघाट में अंतिम संस्कार

उन्होंने जनकपुर स्थित सवरी कुट्टी के सम्बन्ध में कहा, ‘जनकपुर में शबरी कुटी के निर्माण से पर्यटकीय क्षेत्र में विकास होगा । इस कार्य में भारत सरकार सहायता से पहल करने के लिए तैयार है । मुसहर समाज के उत्थान के लिए भी भारत सरकार और नेपाल सरकार से मिलकर समन्वय करने के लिए तैयार हैं । उनले बिहार में दलितों के लिए जैसे स्कूल खुले हैं वैसे ही नेपाल में खोलने का भी आग्रह किया और नेपाल सरकार को सहयोग देने की भी बात की । समाज के अध्यक्ष सिया सादा की अध्यक्षता में हुए इस महाधिवेशन का उद्घाटन पूर्व मन्त्री माझी ने एक पेड में पानी डाल कर किया ।

यह भी पढें   काठमांडू बुद्धनगर में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह का प्रयास

मुसहर समुदाय के तीन विषय में पीएचडी किए हुए सिरहा निवासी रामसुफल सदाय, डा. दिलिप कुमार महरा, जानकी मेडिकल कलेज में अध्ययनरत पुरुषोत्तम सादा, मुसहर समुदाय के प्रथम इन्जिनियर विनोद कुमार सादा लगायत सिया सदा, बुधनी देवी सदा, सुरेश यादव, प्राज्ञ रामभरोस कापडी, सत्यनारायण आलोक, डा. दिलिप सदा, पुरुषोत्तम सदा, विन्दा सदा, रामस्वरुप सदा, राजाराम मण्डल, धर्मवीर पासवान, हदिस खुद्दार, पञ्चलाल दास, विनोदकुमार साफि सहित को मुख्यमन्त्री माझी ने कदर पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।

यह भी पढें   काठमांडू महानगरपालिका द्वारा गणेश नेपाली की पत्नी को रोजगार देने की व्यवस्था

कार्यक्रम में नेपाल के ३२ जिला से मुसहर जाति के अगुवा सहभागी हुए । प्रथम राष्ट्रीय महाधिवेशन में हजारों व्यक्ति सहभागी थे । कार्यक्रम में दिना भद्री नाच भी दिखाया गया । कार्यक्रम में सहभागी महिलाओं की संख्या व्यापक थी । नेपाल में मुसहर समुदाय के उपर माथि तैयारी पर समिति के संयोजक चन्देश्वर सादा ने प्रकाश डाला ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed