Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पब्लिक एन्टी क्रप्शन पर्सा द्वारा भ्रष्टाचार नियन्त्रण सम्बन्धि अन्र्तक्रिया कार्यक्रम

 

वीरगंज,असार १०

“भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माणमा सरोकारवालाहरुको भुमिका” बिषयक अन्तत्र्रिmया कार्यक्रम आज वीरगंज माईस्थान स्थित जिला बाल कल्याण गृह में सम्पन्न हुआ । पब्लिक एन्टी क्रप्शन पर्सा के अध्यक्ष राजकिसोर चौवे के सभापतित्व में सम्पन्न कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के प्रहरी नायव उपरिक्षक होवेन्द्र वोगटी ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण के लिए सभी को अपनी अपनी जगह से प्रयास करना चाहिए । नेपाल सदभावना पाटी के महासचिव शिव पटेल ने कहा कि विश्व में सबसे अधिक भ्रष्टाचार में शामिल हुए नेपाल के लिए सबको ध्यान देना आवश्यक है और भ्रष्टाचार मुक्त नेपाल के लिए अभियान भी चलाना आवश्यक है ।

2

कार्यक्रम में जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा के प्रशासकीय अधिकृत बिनय कुमार श्रीवास्तव ,घरेलु तथा साना उद्योग कार्यालय पर्सा के प्रमुख थमन सिंह थापा, वीरगंज भन्सारका सुचना अधिकारी लोकराज पन्त,नारायणी यातायात कार्यालयका प्रमुख राजेन्द्र घिमिरे,निर्वाचन आयोग पर्सा के प्रमुख ओमनाथ पराजुली , पब्लिक एन्टी क्रप्शन के केन्द्रिय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता शेख मन्सुरबाबु , सदभावना पार्टी के वीरगंज नगर अध्यक्ष ओमप्रकास सर्राफ, विश्व हिन्दू परिषद पर्सा के अध्यक्ष ज्योतिष सम्राट पं. पुरुषोत्तम दुवे, वीरगंज युवा समाज के अध्यक्ष कमल चौलागाईं ने अपने अपने मंतव्य व्यक्त किए ।

भ्रष्टाचार हटाऔ राष्ट्र जोगाउ

इस मूल नारा के साथ आयोजना हुए अन्र्तक्रिया कार्यक्रम को संस्था के उपाध्यक्ष भुपेन्द्र पौडेल ने ले सहजीकरण एवं सचिव तथा कार्यक्रम संयोजक दिपक सर्राफ ने स्वागत मन्तव्य व्यक्त किया था । कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुशन्धान के एसपी हरी नेपाल , सशस्त्र प्रहरी निरिक्षक केशवराज भट्टराई,प्राईम वैंक के कुन्दन सिंह ,संघीय प्रेस फोरम के केन्द्रिय सहकोषाध्यक्ष संतोष पटेल,स्वतन्त्र मानव अधिकार समाज के कोषाध्यक्ष लालबाबु सिंह सहित संस्था के कार्य समिती सदस्यों संजय सर्राफ,अंशु कुमार,बिजय अधिकारी ,सुनिल सर्राफ,सुरेन्द्र प्रसाद कलावार,उदयकान्त झा, राजकुमार मिश्र लगायत की सक्रिय सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com