Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर तीन में से दो अंग्रेजों को है नोमोफोबिया

 

इस बात में कोई शक नहीं है कि आज की दुनिया में सेल फोन एक जरूरत बन गया है लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि ब्रिटेन में बड़ी संख्या में लोग अब नोमोफोबिया के शिकार हो रहे हैं। नोमोफोबिया वह अवस्था है जिसमें मोबाइल फोन का आदी व्यक्ति एक मिनट भी अपने मोबाइल फोन के बिना नहीं रह सकता।
शोधकर्ताओं ने पाया है कि ब्रिटेन में प्रत्येक तीन में से दो लोगों को हमेशा अपने मोबाइल की चिंता सताती रहती है और वे उससे कुछ क्षण के लिए भी दूर नहीं रहना चाहते। पिछले चार साल में ऐसे लोगों की संख्या 53 फीसदी से बढ़कर 66 फीसदी हो गयी है। डेली मेल में प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
एक हजार कर्मचारियों पर करवाए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि युवा वर्ग के लोग नोमोफोबिया से अधिक पीड़ित हैं। इनमें से 18 से 24 साल आयु वर्ग के 77 फीसदी लोग नोमोफोबिक हैं। इसमें रोचक बात यह है कि 55 साल की उम्र के लोगों में नोमोफोबिया का प्रतिशत 62 और 35 से 44 आयु वर्ग के लोगों में यह प्रतिशत 59 है।

यह भी पढें   गृह मंत्री ने बारा और पर्सा जिले के सीमावर्ती इलाकों का अचानक निरीक्षण किया

सिक्योरएनवे द्वारा करवाए गए शोध में पता चला है कि महिलाओं को पुरूषों के मुकाबले अपना मोबाइल फोन खोने की चिंता अधिक रहती है। 61 फीसदी पुरूषों के मुकाबले 70 फीसदी महिलाएं नोमोफोबिक हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *