Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की ओली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान, ओली सरकार गिरना तय

 

बिरेन्द्र के एम, काठमांडू,24 जुलाई ।

नेपाल की ९ महीने पुरानी केपी ओली सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर आज साम मतदान होने जा रहा है। सरकार को समर्थन दे रहे माओवादी के द्वारा समर्थन वापस लेने और संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद अन्य सत्तारूढ घटक दल एक के बाद एक ओली का साथ छोडते जा रहे हैं।

oli

अविश्वास प्रस्ताव पर पिछले तीन दिन से चर्चा जारी है और इसी दौरान भी ओली सरकार का महत्वपूर्ण घटक रहे राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और फोरम लोकतांत्रिक सहित कुछ और छोटे दलों ने सरकार से अलग होने और अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने का फैसला किया है।

यह भी पढें   नारायणी नदी के कटाव से चितवन बाजार की सुरक्षा के लिए तत्काल और दीर्घकालीन योजना बनेगी : रवि लामिछाने

इसके साथ ही ओली सरकार के विपक्ष में कुल ३७४ सांसद हो गए हैं जबकि पक्ष में सिर्फ २२३ सांसद बच गए हैं। नेपाल की संसद में कुल संख्या ५९७ की है जिसमें बहुमत के लिए २९८ सांसदों के समर्थन की आवश्यकता है।

८२ सांसदों वाले माओवादी के अविश्वास प्रस्ताव को संसद की सबसे बडी पार्टी नेपाली कांग्रेस के २०७ और मधेशी मोर्चा के ४३ सांसदों का पहले ही समर्थन मिल चुका है। साथ ही इन तीनों प्रमुख दल में माओवादी के सुप्रीमो प्रचण्ड के नेतृत्व में नई सरकार गठन करने को लेकर लिखित सहमति भी हो चुकी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com