Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिभिन्न कार्यक्रमों के साथ बीरगंजमे मानाई गई यूवा दिवस ..

 

धनजीव मिश्रा । बीरगंज, साउन २८ । आज अगस्त १२ अर्थात अन्तराष्ट्रीय यूवा दिवस है । हालाकि सन २००० से ही नियमित रूपसे युवाओं से सम्बन्धीत बिभिन्न जनचेतना मुलक कार्यक्रम करके इस दिवस को मनाया जाता है ।अन्तर्रा्ष्ट्रिय युवा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं के समस्या के पक्ष में आवाज मुखरित करना है । उसी तरह आज भी इस दिवस को पुरे नेपाल मे ही बडी धुमधाम के साथ मनाई गई है । पर वीरगंज में एक अलग ही नजरीया देखने को मिला है । आज अन्तराष्ट्रिय युवा दिवस के अवसर पर कई अलग-अलग संगठन के युवाओं ने वीरगंज मे बिभिन्न कार्यक्रम करके अन्तराष्ट्रीय युवा दिवस को उत्सव के रूप मे मनाया है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन की भारत यात्रा की तैयारी

yuba dibas

आज सुबह-सुबह ही सानो पाईला संस्था, बिरगंज ने आज घण्टाघर से रैली निकाली । सुबह सात बजे निकाली गई उस रैली को घण्टाघर होते हुए छपकैया मे पहुँच कर रैली को सभा मे परिणत किया गया। संस्था के संचार प्रमुख सुसबर धोष के अध्यक्षता मे हुई व सभा के समापन मे पर्सा प्रहरी प्रमुख राजुबाबु श्रेष्ठ, महिला अधिकारकर्मी राधा पौडेल समेत के लोगो ने मन्तव्य व्यक्त किए । कार्यक्रम मे पर्सा प्रहरी प्रमुख राजुबाबु श्रेष्ठ ने शुभकामना देते हुए बताए कि वीरगंज के युवा लागू औषध का सेवन व ओसार पसार मे अधिक सहभागीता जता रहे है और यह हमारे सामने चुनौती बन के रह गई है इससे मुक्ति पाने के लिए हम सबको मिलकर सामना करना पडेगा । सभा के बाद सहभागी युवाओं ने छपकैया २ मे सरसफाई भी किया है ।

यह भी पढें   आज का मौसम

उसी तरह तराई मधेश राष्ट्रीय अभियान निकट तराई मधेश युवा अभियान ने भी एक प्रेस बिज्ञप्ति जारी करते हुए देश व मधेश के सम्पूर्ण युवाओं को शुभकामनाएं ब्यक्त किया है । बिज्ञप्ति मे,  हजारों के संख्या मे युवाओं को स्वदेश छोडकर बिदेश जाना और बाकी रहे युवा बेरोजगारी के आग मे झुलस रहे है, यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है । बेरोजगारी के ही कारण हमारे देश के युवा अपराधिक घटना मे संलग्न हो रहे है, इसे सुधार करने के लिए सरकार को विशेष निती निर्माण करना चाहिए तथा रोजगार का अवसर प्रदान करना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.