Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारी मात्रामे अबैध काठ बरामद,पर्सा वनविभाग ने अतिक्रमण के खिलाप कार्यवाही शुरू की

 

forest-parsa

धनजीव मिश्रा, वीरगंज, श्रावण २९ | पर्सा जिल्ला के निर्मल बस्ती गा.बि.स.अन्तर्गत तकरीवन ११० घर निर्माण करके एक बस्ती बनाई गई है जिसका नाम स्याउलि बस्ती रखा गया है वह बस्ती मे टकरीवन ५०० सौ से अधिक ब्यक्ति अपने अपने परिजनों के साथ जीवन बिता रहे है ।
सबसे हैरान करदेने वाली बात यह है कि वह स्याउलि बस्ती जो कि ५०० सौ बिग्गा मे फैली हुई है उसकी एक हिस्सा भी किसी ब्यक्ति का निजि जमिन नहीं है वह जमिन पर्सा बन्यजन्तु आरक्षके अन्तर्गत परता है । वन बिभागके सीमा और सम्पत्ति के रक्षाके लिए जगह जगहों पर रेन्जपोष्ट का निर्माण भी किया गया है ताकी वन  एरिया मे किसी भी तरह के नोक्सानी न पहूचे तब भी आरक्षके भूमी पर पुरा के पुरा एक बस्ती कैसे खडी हो गई ? यह एक सवाल बनके रह गई है ।
इस सन्दर्भ मे पर्सा बन्यजन्तु आरक्षके सहायक संरक्षक अधीकृत बिरेन्द्र कडेल से जानकारी लेने पर उन्होंने बाताया कि पिछले हप्ते वहाँ के स्थानिय द्वारा अवैध तरिके से करीब १०० हेकटर जमीन मे लगाई गई मकै बारी को नष्ट करके उसी १०० हेकटर जमीन पर बृक्षा रोपण कर दी गई है । और अगले शनिवार को भी करीब १०० हेकटर जमीन मे बृक्षा रोपन करने की पूर्ण तैयारी है ।
उसी तरह पर्सा बन्यजन्तु आरक्ष केे प्रमुख संंरक्षक अधिकृत युवराज रेग्मी बताए है कि उस बस्ती को पूर्ण रुपसे खाली कराने की अन्तिम तैयारियां हो चुकी है और निर्देश नमान्ने पर कानून बमोजिम कडा कार्यवाही करने की भी तैयारी हो चुकी है।
उधर पर्सा के मधवल मथवल गा.बि.स.के सुखवनिया टोलसे शसत्र प्रहरी के एक टोली ४० घनफिट काठ बरामत किया है । शसत्र शुरक्षा वेश क्याम्प बागेश्वरी तित्रौनाके प्रहरी निरीक्षक जिवन मल्ल के नेतृतव की गस्ती टोली ने उक्त परिमाण के ६ थान साल के गुलिया बरामत किया है । बरामत की गई काठ ईलाका वन कार्यालय मानवा के जिम्मा लागाई गई है ऐसा बताते है जिल्ला वन कार्यालय पर्सा के प्रमुख चन्द्रदेव लाल कर्ण ।
उसी तरह  पर्सा के मधवल मथवल गा.बि.स. से इलाका वन कार्यालय रङ्गपूर टाडी के जमदार मित्रदेव चौधरी नेत्रित्व के गस्ती टोली ४५ घनफिट काठ बरामत किया है । बरामत की गई काठ ईलाका वन कार्यालय रङ्गपूर टाडी मे ही रखी गई है ऐसी बताते है ईलाका वन कार्यालय रङ्गपूर टाडी के प्रमुख अरबिन्द पाण्डेय।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed