त्रिशुली नदी में बस गिरने से २१ की मौत
काठमाण्डू, भाद्र १०
रौतहट से पोखरा के तरफ जा रही यात्रुवाहक बस आज सुवह त्रिशुली नदी में गिरने से २१ लोगों की मौत होगई है । साथ ही १७ लोग घायल हैं ।
उद्धारकार्य में लगे प्रहरी निरिक्षक राजन भेटवाल ने बताया इलाज के लिए ११ लोगों को चितवन लेजाया गया है ।
ग १ ख ३७०९ नम्बर की बस आज सुवह साढे ४ बजे त्रिशुली नदी में गिरी थी । पुलिस ने बताया दूर्घटना में मृत्यु होने वालों की संख्या अब तक २१ पहुँच चूकि है ।
बहरहाल अभी भी बस पानी में डुबी हुई है । निरिक्षक भेटवाल ने कहा हम लोग अभी भी उद्धार कार्य में लगे हुएँ हैं । उन्हों ने बस में ४० यात्रियों के होने का अनुमान लगाया है ।
दूर्घटना के बाद शब तथा घायलों को बाहर सडक तक नहीं निकाल पाने के बाद र्याफिङ के साहायता से बाहर निकाला गया था ।


