Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

5 सालों में ही 60 करोड़ बढ़ गई माया की संपत्ति की कीमत

 

नई दिल्ली. खुद को ‘दलित की बेटी’ बताने वाली उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती अरबपति हैं। उनके पास कुल 112 करोड़ रुपये की संपत्ति है। मायावती की इस दौलत की जानकारी उन्होंने खुद सार्वजनिक की है। मायावती ने आज राज्यसभा सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी।

मई, 2010 में विधान परिषद चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करते हुए मायावती ने अपनी संपत्ति की कुल कीमत 88 करोड़ रुपये बताई थी। 2007 में विधान परिषद उपचुनाव में नामांकन दाखिल करते हुए उन्होंने अपनी कुल संपत्ति की कीमत का आकलन 52.27 करोड़ रुपये किया था। यानी पिछले पांच सालों में मायावती की संपत्ति दोगुनी से भी ज़्यादा हो गई है।

यह भी पढें   एनपीएल में आज दो मुकाबले, कर्णाली-सुदूरपश्चिम और चितवन-पोखरा आमने-सामने

मायावती ने नामांकन पत्र में जो ब्योरा दिया है उसके मुताबिक दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग पर मौजूद बंगले की कीमत 61 करोड़ रुपये है। दिल्ली के ही कनॉट प्लेस में दो दुकानों की भी वे मालकिन हैं। वहीं, लखनऊ के मॉल एवेन्यू में एक बंगला है। मायावती के पास चांदी का एक डिनर सेट है, जिसकी कीमत 9 लाख रुपये है।

2010 में मायावती के पास कुल 87 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति थी। मायावती अपने आय के स्रोत के बारे में पूछे जाने पर यह कहती रही हैं कि ये पैसे उनके कार्यकर्ता देते हैं, जिनकी बदौलत उनका ‘आंदोलन’ चल रहा है।  जनवरी, 2011 में मायावती के जन्मदिन पर जब उन्हें नोटों की माला (तस्वीर में) पहनाई गई थी, तब बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।

यह भी पढें   सत्ता और पार्टी के बीच बढ़ती खाई पर बाबूराम भट्टराई की चिंता, इतिहास से सबक लेने की दी सलाह

15 जनवरी, 1956 को दिल्ली में जन्मीं और राजनीति में आने से पहले स्कूल में बतौर टीचर काम करने वाली मायावती के पिता डाक विभाग में नौकरी करते थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com