Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब भारतीय 500 और 1000 के नोट नहीं चलेंगे

 

 

modi8 नवम्बर |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पांच सौ और हज़ार रूपए के पुराने नोट मंगलवार मध्यरात्रि से इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे.

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संदेश में ये बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि पांच सौ और हज़ार के पुराने नोट बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा किए जा सकेंगे.

उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर तक ये नोट बदले जा सकेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नोट जमा किए जाने के बाद हर दिन दस हज़ार रूपए और हर हफ्ते बीस हज़ार रूपए निकाले जा सकेंगे.

यह भी पढें   पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बढ़ता जनाक्रोश: दमन, नाकेबंदी और मानवीय संकट के बीच संघर्ष

प्रधानमंत्री ने बताया कि नौ और दस नवंबर को कुछ एटीएम काम नहीं करेंगे और नौ नवंबर को बैंक बंद रहेंगे. उनका कहना था कि 11 नवंबर तक के लिए सरकार ने कुछ विशेष इंतज़ाम किए हैं.

उन्होंने बताया कि दवाई की दुकान में डॉक्टर की दी गई पर्ची पर 500 या हज़ार के नोटों पर दवाई खरीदने की सुविधा उपलब्ध होगी.

इसी तरह रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर पर यही सुविधा उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में 2000 और 500 के नए नोट जारी किए जाएंगे.

यह भी पढें   पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बढ़ता जनाक्रोश: दमन, नाकेबंदी और मानवीय संकट के बीच संघर्ष

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि काले धन को रोकने के लिए ये कड़ा कदम उठाया जा रहा है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर इस फैसले से लोगों को दिक्कत होगी तो अनुभव ये कहता है कि लोग देश के लिए कष्ट उठाने को तैयार रहते हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *