Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आतंकी हाफिज सईद ने भारत को गीदड़ भभकी दी,सर्जिकल स्ट्राइक करने की दी धमकी

 

लाहौर : 11 नवम्बर | जमात उद दावा प्रमुख एवं मुम्बई आतंकवादी हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता हाफिज सईद ने भारत को जम्मू कश्मीर में कश्मीरी आतंकवादियों द्वारा एक ऐसे ‘‘लक्षित हमले’ की धमकी दी है जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

hafij

सईद ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर स्थित मीरपुर में कल एक रैली को संबोधित करते हुए धमकी देते हुए कहा, ‘‘(प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी ने वह किया जो उन्हें करना था. अब कश्मीर में एक लक्षित हमला करने की मुजाहिदीनों की बारी है.’ आतंकवादी संगठन लश्करे तैयबा संस्थापक सईद ने अपने समर्थकों द्वारा ‘जेहाद…जेहाद’ के नारों के बीच एक आक्रामक लहजे में कहा, ‘‘मुजाहिदीन जो लक्षित हमला करेंगे उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. वह लक्षित हमला भारत के हमले जैसा नहीं होगा जिसे विश्व द्वारा स्वीकार तक नहीं किया गया.’

हाफिज सईद पर एक करोड़ डालर का इनाम है. सईद ने पिछले सप्ताह कश्मीर में कथित अत्याचारों पर भारत को ‘‘ठंडी’ प्रतिक्रिया देने के लिए नवाज शरीफ सरकार की आलोचना की थी और कहा था कि घाटी के लोगों को पाकिस्तान के ‘‘पूर्ण व्यावहारिक समर्थन’ की जरुरत है. भारत के लक्षित हमले के तत्काल बाद सईद ने मोदी सरकार को पाकिस्तानी सेना की ओर से लक्षित हमले के लिए तैयार रहने की धमकी दी थी. सईद की यहां सेना की ओर से बयान जारी करने के लिए आलोचना की गई थी.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *