Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपडेट, *पटना- इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन, अब तक 50 की मौत,

 

train-accident_650x400_51423799868

अपडेट
*पटना- इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, अब तक 50 की मौत, 150 से ज्यादा घायल*

*पटना.मधुरेश*- 20 नवम्बर, पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19321 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ट्रेन की 14 बोगी कानपुर के पास पुखरैया में पटरी से उतर गई। हादसे में अब तक 50 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 150 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसा इतना भयंकर है कि ट्रेन की एक बोगी दूसरे बोगी पर चढ़ गयी। फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कट्टर से बोगी को काटा जा रहा है। ट्रेन पटना से इंदौर जा रही थी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज की रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु लगातार इस घटना पर नजर बनाये हुए हैं। इस रेल दुर्घटना में घायल यात्रियों के जल्द ठीक होने के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हुं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्विटर पर संदेश जारी कर बताया है कि मौके पर राहत कार्य चल रहा है। मेडिकल टीम और जरूरी मदद भेज दी गई है, और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढें   मिटरब्याज पीडितों का सरकार के साथ कोई समझौता नहीं

img-20161120-wa0005 img-20161120-wa0004

*पीड़ितों को मुआवजा देगी सरकार*

सुरेश प्रभु ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों और घायलों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा हादसे की वजह जानने के लिए भी जांच शुरू की जाएगी। रेलमंत्री ने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा घटना स्थल के लिए रवाना है गये हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस रेल दुर्घटना पर अफसोस व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग केन्द्र सरकार से की है।

यह भी पढें   स्वास्थ्य, शिक्षा राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री यादव

यह रेल दुर्घटना रविवार को तड़के 3.10 बजे पुखरैया और मलासा के बीच हुई। घटना के बाद कानपुर और झांसी से मेडिकल रिलीफ ट्रेन और एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेनें भेजी जा रही हैं। दुर्घटना की अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

यात्रियों की मदद के लिए हेल्पनाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

*हेल्प लाइन नंबर*

झांसी- 05101072

ओरई – 051621072

कानपुर- 05121072

पोखरैया-05113-270239

दुर्घटना की वजह से कुछ ट्रेनों को रद्द और कुछ का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है।

यह भी पढें   भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग: संयुक्त निर्देशक समिति और कार्यदल की 13वीं बैठक पोखरा में संपन्न

रद्द रेल गाड़ियां – 11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, 51803 झांसी- कानपुर पैसेंजर।

मार्ग परिवर्तित रेल गाड़ियां- 12542, 12522 – आगरा और कानपुर से होकर। 12541 भीमसेन, बांदा, इटारसी से होकर। 12534 ग्वालियर और इटावा से होकर।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *