Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

2 दिसंबर तक भारत के नेशनल हाइवे हुए टोल फ्री

 

nh-8

*नई दिल्ली.मधुरेश*-24 नवम्बर । भारत सरकार ने देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को 2 दिसबंर तक टोल फ्री कर दिया है। इससे पहले सरकार ने 24 नवंबर तक देश के सभी नेशनल हाइवे को टोल फ्री किया था। इसके अलावा 3 दिसंबर से 15 दिसंबर तक बैन हुए पुराने नोट टोल प्लाजा पर स्वीकार किए जाएंगे। नोटबंदी के बाद कैश की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए यह बड़ी राहत है।

यह भी पढें   जीकेसी की नई ग्लोबल वर्किंग कमिटी घोषित: नेपाल सहित कई देशों और भारतीय राज्यों को मिली जिम्मेदारी

विगत 8 नवबंर को हुई 500 और 1000 रुपए की नोटबंदी के बाद से अभी तक बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की भीड़ कम नहीं हुई है। केंद्र सरकार ने इसी के मद्देनजर सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को टैक्स फ्री रखने के अपने आदेश को लगभग एक हफ्ते तक बढ़ा दिया है। हालांकि नेशनल हाइवे को टोल फ्री करने से फायदा तो होगा लेकिन स्टेट हाइवे पर अभी टोल टैक्स लगता रहेगा। इधर देश में नोटबदी लागू होने के बाद कैरेंसी बदलने एवं पुराने बड़े नोटो को जमा कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ बैंको में उमड़ रही है। बैंकों पर उमड़ रही भीड़ में अबतक कई लोगों की मौत हो गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com