Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा पहुंचे पीएम मोदी,वापस नहीं लेंगे नोटबंदी का फैसला

 

122974-modi-suit

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा पहुंचे पीएम मोदी, लेकिन रहे खामोश*

*नई दिल्ली.मधुरेश*23 नवम्बर । संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरकार विपक्ष की मांग पर संसद पहुंच ही गए। लेकिन उनकी मौजूदगी के बावजूद, नोटबंदी के मुद्दे पर दोनों सदनों में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। जैसे ही दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोकसभा में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुपचाप बैठे सब सुनते और देखते रहे। बाद में भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

यह भी पढें   रक्षा बंधन और जनेऊ पूर्णिमा आज: सनातन परंपरा, आत्मरक्षा और भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व

संसद में विपक्ष के रवैये की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि ‘आज प्रधानमंत्री के लोकसभा में मौजूद रहने के बावजूद, विपक्ष सदन को काम करने क्यों नहीं दे रहा है। हंगामा करना विपक्ष की आदत हो गई है।’ वेंकैया ने प्रधानमंत्री मोदी को गरीबों का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि ‘गरीब लोग चाहते हैं कि नोटबंदी सफल हो, वे लोग प्रधानमंत्री को मसीहा की तरह देखते हैं।‘

यह भी पढें   भारत ने भेजी चौथी राहत खेप,डीएनए विश्लेषण फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम और आवश्यक फॉरेंसिक उपकरण शामिल

*पीएम मोदी वापस नहीं लेंगे नोटबंदी का फैसला*

विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि लोगों को हो रही असुविधा को लेकर सरकार अपने फैसले पर फिर से विचार करे। इस पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बुधवार को साफ कर दिया कि नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना फैसला वापस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि फैसला वापस लेना मोदी जी के खून में नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com